S233_02. राम का स्वरूप कैसा है || हम भगवान राम को किस रूप में देखते हैं? श्रीराम कैसे दिखाई देते हैं? - SatsangdhyanGeeta

Ad1

Ad2

S233_02. राम का स्वरूप कैसा है || हम भगवान राम को किस रूप में देखते हैं? श्रीराम कैसे दिखाई देते हैं?

राम का स्वरूप कैसा है

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सत्संग सुधा सागर प्रवचन नंबर 233 में बताया गया है भगवान राम का स्वरूप हम कैसा देखते हैं? राम कैसा है? राम का स्वरूप कैसा है? 


राम का स्वरूप कैसा है
राम का स्वरूप कैसा है 

हम भगवान राम को किस रूप में देखते हैं? श्रीराम कैसे दिखाई देते हैं?

प्यारे लोगो !
      आपलोगो को दो बातों के विषय में कहूँगा। एक तो राम और ईश्वर, दूसरी बात विज्ञान। 'राम' कहने से सब लोग साधारण तरह से जानते हैं कि जैसे हमलोग रामनवमी के दिन जहाँ-तहाँ उत्सव देखते हैं। गाँव में प्रतिमा बनती है। सब गाँवों में नहीं; लेकिन बहुत-से गाँवों में राम की प्रतिमा बनती है। लोग ठाकुरबाड़ी जाते हैं, वहाँ दर्शन करते हैं। दर्शन करके जानते हैं कि श्रीराम शरीर-धारी विशेष पुरुष थे, जैसा कि प्रतिमा में, चित्र में और ठाकुरबाड़ी में है। मृतिका की प्रतिमा में जैसा रूप है अथवा जो पहले से ही स्थापित प्रतिमा है, उसका दर्शन करके समझते हैं कि इसी तरह के राम थे। 'राम' कहने से प्रतिमा का रूप, राम का ख्याल आता है। जैसा देखते हैं, वैसा ही ख्याल में आवे, यह प्रचलित स्वाभाविक बात है। यह गलती में जानते हैं, ऐसी बात नहीं।     जो पढ़े-लिखे अधिक हैं, वे केवल रूपधारी राम ही नहीं समझते और भी समझते हैं। जैसे श्रीराम जब जंगल गए थे, तो वे वाल्मीकि के आश्रम में गए, वहाँ वार्ता हुई। वहाँ रूपवाले राम वाल्मीकि के सामने थे ही; लेकिन वाल्मीकिजी कहते हैं-

राम स्वरूप तुम्हार, वचन अगोचर बुद्धि पर । अविगत अकथ अपार, नेति नेति नित निगम कह ।।

पूरा प्रवचन पढ़ने के लिए  👉यहाँ दवाएँ। 





     प्रभु प्रेमियों ! ‎ "महर्षि मेँहीँ सत्संग सुधा सागर" पुस्तक अध्यात्म-ज्ञान का एक अनमोल भंडार है, जिसमें ब्रह्मलीन सद्गुरुदेव महर्षि मेही परमहंस जी महाराज के दुर्लभ प्रवचनों और उपदेशों का संग्रह है। यह ग्रंथ पाठकों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने और जीवन में शांति व मोक्ष प्राप्त करने का मार्ग दिखाता है। यह पुस्तक सन्तमत के सिद्धांतों पर आधारित है और इसमें ईश्वर की स्थिति, मुक्ति की साधना, और स्थूल से सूक्ष्म में प्रवेश के द्वार जैसे गूढ़ विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है।इस पुस्तक में महर्षि जी के उपदेशों को इतनी सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है कि सामान्य पाठक भी अध्यात्म-ज्ञान की सही जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।    उपरोक्त प्रवचन 'महर्षि मेँहीँ सत्संग-सुधा सागर"' से ली गई है। अगर आप इस पुस्तक से महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के अन्य प्रवचनों के बारे में जानना हैं या इस पुस्तक के बारे में विशेष रूप से जानना चाहते हैं तो   👉  यहाँ दवाएँ।

     सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए  👉 यहाँ दवाएँ।
---×---
S233_02. राम का स्वरूप कैसा है || हम भगवान राम को किस रूप में देखते हैं? श्रीराम कैसे दिखाई देते हैं? S233_02.  राम का स्वरूप कैसा है ||  हम भगवान राम को किस रूप में देखते हैं? श्रीराम कैसे दिखाई देते हैं? Reviewed by सत्संग ध्यान on 12/30/2025 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रभु-प्रेमी पाठको ! ईश्वर प्राप्ति के संबंध में ही चर्चा करते हुए कुछ टिप्पणी भेजें। श्रीमद्भगवद्गीता पर बहुत सारी भ्रांतियां हैं ।उन सभी पर चर्चा किया जा सकता है।
प्लीज नोट इंटर इन कमेंट बॉक्स स्मैम लिंक

Ad

Blogger द्वारा संचालित.