S209(ग) 8. प्रकाश मण्डल के शब्द कैसा है? प्रकाशमंडल क्या है? What is the photosphere? - SatsangdhyanGeeta

Ad1

Ad2

S209(ग) 8. प्रकाश मण्डल के शब्द कैसा है? प्रकाशमंडल क्या है? What is the photosphere?

8. प्रकाश मण्डल के शब्द कैसा है? 

धर्मानुरागिनी प्यारी जनता !

महर्षि मेँहीँ सत्संग सुधा सागर 209 ग
महर्षि मेँहीँ सत्संग सुधा सागर 209 ग

     "अंधकार के शब्द में स्वाद नहीं है। प्रकाश मण्डल के शब्द को पकड़ो, तब जो शब्द मिलता है, उसमें बहुत स्वाद है। उस शब्द को पकड़कर आगे बढ़ो। तुलसी साहब ने कहा है-

सहस कमलदल पार में, मन बुद्धि हिराना हो।
प्राण पुरुष आगे चले, सोइ करत बखाना हो ।।

     वह शब्द कहाँ से आया है? ईश्वर से सृष्टि हुई है, शब्द ईश्वर से है। बिना कम्प के सृष्टि नहीं हो सकती। आदि सृष्टि में आदि कम्प हुआ। कम्प शब्दमय होता है और शब्द कम्पमय होता है। जो कोई आदि शब्द को पकड़ता है तो 'परसत ही कंचन भया, छूटा बंधन मोह' ऐसा हो जाएगा। शब्द में अपने उद्गम स्थान पर खींचने का गुण है। इसलिए वह शब्द ईश्वर तक पहुँचाता है। वह शब्द वर्णात्मक नहीं है, ध्वन्यात्मक है। 

अघोषम् अव्यंजनम् अस्वरं च अतालुकण्ठोष्ठमनासिकं च ।
 अरेफ जातं उभयोष्ठ    वर्जितं यदक्षरं  न क्षरते कदाचित् ।।
                                                      - अमृत नाद उपनिषद्

शब्द    शब्द बहु   अंतरा,   वो तो  शब्द विदेह ।
 जिभ्या पर आवे नहीं, निरखि परखि करि देह ।।
                                                       - संत कबीर साहब"


 
    प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसी महाराज का यह प्रवचन मुरादाबाद स्थित श्रीसंतमत सत्संग मंदिर कानून गोयान मुहल्ले में दिनांक १२.४.१९६५ ई० को अपराह्नकालीन सत्संग में हुआ था।  जिसमें उन्होंने उपरोक्त बातें कहा था। महर्षि मेँहीँ सत्संग सुधा सागर के सभी प्रवचनों में कहाँ क्या है? किस प्रवचन में किस प्रश्न का उत्तर है? इसे संक्षिप्त रूप में जानने के लिए  👉यहाँ दवाएँ। 



सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के विविध विषयों पर विभिन्न स्थानों में दिए गए प्रवचनों का संग्रहनीय ग्रंथ महर्षि मेंहीं सत्संग-सुधा सागर
महर्षि मेँहीँ सत्संग-सुधा सागर
     प्रभु प्रेमियों ! उपरोक्त प्रवचनांश  'महर्षि मेँहीँ सत्संग-सुधा सागर"' से ली गई है। अगर आप इस पुस्तक से महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस  जी महाराज के  अन्य प्रवचनों के बारे में जानना चाहते हैं या इस पुस्तक के बारे में विशेष रूप से जानना चाहते हैं तो    👉 यहां दबाएं।

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए.  👉 यहाँ दवाए

--×--
S209(ग) 8. प्रकाश मण्डल के शब्द कैसा है? प्रकाशमंडल क्या है? What is the photosphere? S209(ग)  8. प्रकाश मण्डल के शब्द कैसा है? प्रकाशमंडल क्या है? What is the photosphere? Reviewed by सत्संग ध्यान on 5/16/2024 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रभु-प्रेमी पाठको ! ईश्वर प्राप्ति के संबंध में ही चर्चा करते हुए कुछ टिप्पणी भेजें। श्रीमद्भगवद्गीता पर बहुत सारी भ्रांतियां हैं ।उन सभी पर चर्चा किया जा सकता है।
प्लीज नोट इंटर इन कमेंट बॉक्स स्मैम लिंक

Ad

Blogger द्वारा संचालित.